मिजोरम-म्यांमार सीमावर्ती चम्फाई शहर से मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त

आइजोल, (वार्ता) मिजोरम में आबकारी एवं मादक पदार्थ विभाग और असम राइफल्स की 14वीं बटालियन के एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को रात करीब आठ बजे म्यांमार सीमा के पास चम्फाई शहर से 5.555 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (लगभग 55,000 पीस) ज़ब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विभाग के प्रवक्ता पीटर ज़ोहमिंगथांगा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चम्फाई वेंगलाई के लालेन वेंग के रहने वाले ज़ोलियंथंगी (47) के रुप में की गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक ज़ब्त की गयी मेथामफेटामाइन टैबलेट कथित तौर पर असम के करीमगंज में बेचने के लिए भेजी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे आज चंफाई के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने पेश किया गया।

 

Next Post

बेच दिये हैं 22 घोड़े , 19 की हुई है मौत

Thu Dec 4 , 2025
हाईकोर्ट में हलफनामा में पेश की गयी जानकारी जबलपुर: हैदराबाद से जबलपुर लाए गए 57 घोड़ों में 19 की मौत हो गयी है। तीन नये घोड़े खरीदे गये है और 22 घोड़े बेच दिये गये है। वर्तमान में 19 घोड़े है, पर्याप्त खुराक प्रदान की जा रही है और स्वास्थ […]

You May Like