भोपाल: मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीसरे भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को नामांकन प्रक्रिया से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। महेश केवट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, नारायण सिंह पंवार और दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाईच, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ और सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, विधायक रीति पाठक एवं हरीशंकर खटीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने महेश केवट की उम्मीदवारी को मजबूत समर्थन का संदेश दिया।
