ग्वालियर-भिंड रेल सेक्शन में टिकट चेकिंग, 29 मामले पकड़े, 15,330 रु. का जुर्माना वसूला

ग्वालियर:ग्वालियर-भिंड रेल सेक्शन में रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना उचित टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल 29 मामले पकड़े गए और 15,330 रु. का जुर्माना वसूला गया।मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य बिना उचित टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और रेलवे के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना था।

ग्वालियर-भिंड सेक्शन में ट्रेन संख्या 64641 और 64634 में टिकट चेकिंग की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा ने किया। चेकिंग स्टाफ मदनलाल मीणा, नागेन्द्र कुमार और राहुल कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान उचित और वैध टिकट अपने पास रखें। बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने पर रेलवे के नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। यात्रियों से रेल नियमों का पालन कर सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा में सहयोग करने की अपील की गई है।

Next Post

अनिल अंबानी की खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस पावर की ₹2,032 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Thu Oct 15 , 2026
मुंबई, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई। रुपये 2,032 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त। फेमा उल्लंघन का आरोप। जानिए जांच से जुड़े अहम खुलासे। ED ने रिलायंस पावर लिमिटेड की ₹2,032.81 करोड़ मूल्य की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। जब्त संपत्तियों में रिलायंस पावर के […]

You May Like

Play sound