चिड़ियाघर में बना देश का पहला 14डी थिएटर

इन्दौर: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर चिड़ियाघर एक बार फिर देशभर में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. यहां बन रहा अत्याधुनिक 14डी थिएटर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा. फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है, जिसमें सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर का प्राणी संग्रहालय पहले से ही देश के प्रमुख चिड़ियाघरों में शामिल है और अब 14डी थिएटर के जुड़ने से इसकी पहचान और अधिक बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री से समय लेकर इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा. चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, यह देश का पहला 14डी थिएटर होगा जिसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया गया है. इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें वीआर (वर्चुअल रियलिटी) ग्लास के माध्यम से दर्शकों को वास्तविक जैसा अनुभव मिलेगा. थिएटर में कुल 14 प्रकार के विशेष इफेक्ट्स शामिल होंगे, जिनमें हवा, बारिश, गड़गड़ाहट, धुंध और सीट मूवमेंट जैसे अनुभव शामिल हैं. इससे दर्शक फिल्म या प्रस्तुति को केवल देखेंगे ही नहीं, बल्कि उसे ‘जीते हुए’ महसूस करेंगे.

होलोग्राम जू भी विकसित कर रहे
इसके साथ ही परिसर में होलोग्राम जू भी विकसित किया जा रहा है, जहां 3डी तकनीक के माध्यम से वन्यजीवों की आभासी प्रस्तुति दिखाई जाएगी. इसके अलावा डिजिटल जंगल सफारी, वॉटरफॉल, कैफेटेरिया और अन्य आकर्षण भी विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यह स्थान एक पूर्ण मनोरंजन और शिक्षा केंद्र के रूप में उभरेगा.

तीन करोड़ रूपए है लागत
करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट के लिए टिकट दर लगभग 70 रुपये से लेकर 100 रुपए रह सकती है. अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है. इस नई तकनीकी सुविधा के शुरू होने के बाद इंदौर का प्राणी संग्रहालय देश के चुनिंदा आधुनिक चिड़ियाघरों में अपनी अलग पहचान बना लेगा. इस अत्याधुनिक थिएटर को जल्द ही जनता को रोकने की तैयारी की जा चुकी है.

Next Post

स्पेन के वैकल्पिक खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में टीम को दिलाई जीत

Tue Jul 7 , 2026
आर्लिंगटन, (टेक्सास) 07 जुलाई (वार्ता) फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में स्पेन ने सोमवार रात क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 1-0 से हरा दिया। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में उतरे मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में नाटकीय गोल दागकर अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया। मैच की […]

You May Like