दतिया उपचुनाव में हार पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कहा- हार को हल्के में नहीं लेंगे, होगा आत्ममंथन

इंदौर: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव का महत्व भले ही आम चुनाव से कम हो, लेकिन हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हार तो हार होती है और जीत, जीत होती है।” विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी परिणामों की गंभीर समीक्षा और आत्ममंथन की बात कही है।

विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव के नतीजों का विस्तृत विश्लेषण करेगी और हार के कारणों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तैयार करेगी। वहीं बिहार की बांकीपुर सीट पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां भाजपा नेता नीतिन नबीन के चुनाव नहीं लड़ने से स्थानीय चुनावी समीकरण बदल गए थे।

Next Post

भोपाल में ई-बस चालकों को मिलेगी पायलट जैसी ट्रेनिंग, सिम्युलेटर से सीखेंगे सुरक्षित ड्राइविंग

Tue Aug 4 , 2026
भोपाल:सड़क हादसों को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। नगर निगम और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) अब ई-बस चालकों को पायलटों की तरह अत्याधुनिक सिम्युलेटर पर ट्रेनिंग देगा। बैरागढ़ डिपो में तैयार किया गया सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर […]

You May Like