
धार ।भारतीय जनता पार्टी पहले मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर को धार शहरी जिला अध्यक्ष की कमान उनके हाथों में सौंपी है। श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर इस जिम्मेदारी से पहले जिले की मोर्चा जिला मंत्री तथा महिला मोर्चा नगर महामंत्री के रूप में कार्य किया।
श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर ने अपने नियुक्ति पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे इंदौर संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती जिला संगठन प्रभारी सुभाष कोठरी विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा की पार्टी ने मुझे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप है मैं पार्टी को भरोसा दिलाता हूं की महिलाओं के आत्मनिर्भर विकास एवं संगठन को मजबूत पार्टी के कार्यक्रमों को हर समाज की मातृशक्ति तक पहुंचाने का पूर्ण रूप से प्रयास करती हुई अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 33 वर्षीय श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर की शिक्षा बीएड तथा बीए पास हैं। नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा ठाकु ने कहा कि वह जिले के सभी मंडलों में प्रवास कर जिले व मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में प्रवास करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
