घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी मेडिकल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सडक़ पार कर रहे युवक को कुचल दिया था। हादसे में घायल ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया ।

पुलिस के मुताबिक मूलत: मझौली निवासी जुगल किशोर बर्मन पिता सुखचैन बर्मन (38) का गढ़ा पुरवा में रहकर काम करता था। 9 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे वह चौपाटी दुकान से अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान त्रिपुरी मेडिकल रोड स्थित जनसुविधा केंद्र के सामने वह पैदल सडक़ पार कर रहा था, तभी मेडिकल रोड की तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 2789 के चालक ने अपने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सडक़ पार कर रहे जुगल किशोर को सामने से सीधी टक्कर मार दी थी टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सडक़ पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को उसके भाई अनिल बर्मन द्वारा अत्यंत नाजुक हालत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद जुगल किशोर की हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद, 11 जुलाई की देर रात करीब 12:15 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने रविवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा । पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नकबजनी करने वाली शातिर गैंग गिरफ्तार, 16 लाख का सोना-चांदी बरामद

Sun Jul 12 , 2026
आलीराजपुर। जिले में बीते दिनों उंडवा, खरखड़ी, कवठू और पुलिस लाइन बोरखड़ क्षेत्र में घरों की दीवार तोड़कर हुई नकबजनी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने शातिर गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 16 लाख रुपये कीमत का सोने-चांदी […]

You May Like