​बीएचईएल भोपाल: ट्रांसफॉर्मर विभाग में संभावित अग्नि दुर्घटना टली, सतर्क अग्निशमन दल सम्मानित

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल इकाई के ट्रांसफॉर्मर विभाग (टीआरएम), ब्लॉक-3 में हुई संभावित गंभीर अग्नि घटना पर अग्निशमन दल की तत्पर और पेशेवर कार्रवाई से शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया। सूचना मिलते ही दल के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और सूझबूझ, समन्वय तथा तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करते हुए आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया। उनकी समयबद्ध कार्रवाई से संयंत्र, मशीनरी और मानव संसाधन को संभावित बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

विभाग द्वारा आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण, वाणिज्यिक एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग ने सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ, दीपक अस्थाना की उपस्थिति में अग्निशमन दल के सदस्यों को प्रशंसा-पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक डी. एस. ठाकुर और अमूल्य देवता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में तैलंग ने दल के साहस, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे संगठन की सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति का प्रतीक बताया। अस्थाना ने भी टीम भावना की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसी ही सतर्कता बनाए रखने का आह्वान किया।

Next Post

पड़ाना की बदहाली: 20 से अधिक बसों का संचालन, पर बस स्टैंड का नामोनिशान नहीं

Mon Feb 23 , 2026
पड़ाना। 20 से ज्यादा परमिट की बसों का नियमित रूप से आवागमन, 65 किमी का हाईवे और चारों दिशाओं में नागरिक यातायात सुचारू ऐसे में शासन को पात्री वाहनों के माध्यम से राजस्व की अच्छी कमाई होगी. लेकिन इस राजस्व का लाभ क्षेत्र के लोगों को सुविधा के रूप में […]

You May Like