शिवपुरी में घर में आग से लाखों का नुकसान, बाल बाल बचा परिवार

शिवपुरी: शहर के लाल माटी क्षेत्र के एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था।लाल माटी क्षेत्र निवासी मोनू खटीक ने बताया कि घटना के समय वह बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे मंदिर गए थे।

पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख उन्हें फोन पर सूचना दी। मोनू खटीक तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। आग से घर में रखी करीब डेढ़ से दो लाख रुपए की ज्वेलरी, लगभग 50 हजार रुपए नकद और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगगुरु एच.आर. नागेन्द्र ग्वालियर आए

Wed Mar 18 , 2026
ग्वालियर: योग दिवस के प्रणेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु, पद्मश्री, स्वयश विश्वविद्यालय बेंगलूरु के कुलाधिपति एच.आर. नागेन्द्र आज ग्वालियर आए। वे ग्वालियर में आज 18 मार्च को फिजीकल कॉलेज में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्वालियर योग टीम के आदेश गुप्ता के नेतृत्व में उनके आगमन […]

You May Like