आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ाया

सीधी। मौसम का मिजाज तीन दिनों से बदल रहा है। दोपहर बाद अंधड़ और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाता है। आज अपराह्न से मौसम बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिसके चलते किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। बादल छा जाने के बाद अंधेरे की स्थिति निर्मित हो जाती है। हल्की बारिश का सिलसिला जिले के अधिकांश क्षेत्रों में कुछ समय के लिये चला।

मौसम विभाग की ओर से भी लगातार तेज आंधी एवं बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी हो रहा है। किसान बदलते मौसम के कारण अपने सभी कार्य छोडक़र पहले फसलों की कटाई एवं गहाई के काम में जुटे हैं। मौसम को देखते हुए किसान यह प्रयास कर रहे हैं कि फसलों की कटाई एवं गहाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो जाए और फसल सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंच जाए। कुछ किसान राई, अरहर सहित गेंहू की फसल काट चुके हैं लेकिन गेंहू की फसल की थ्रेसिंग नहीं करवा पाए हैं ऐसे में फसल खलिहान में ही पड़ी है। फसल को समेटने में किसान दिन-रात जुटे हुए हैं। चर्चा के दौरान समीपी क्षेत्रों के कुछ किसानों का कहना था कि इस समय यदि बारिश होती है तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। जिले में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी आज हुई। अंधड़ से सबसे ज्यादा क्षति आम एवं महुआ को लगातार हो रही है।

Next Post

शादमन इस्लाम का शतक, बंगलादेश ने बनाई 64 रन की बढ़त

Tue Apr 29 , 2025
चटगांव 29 अप्रैल (वार्ता) शादमन इस्लाम (120), मुशफिकुर रहीम(40) और अनामुल हक (39) रनों की पारियों की बदौलत बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह के सत्र में जिम्बाब्वे की पारी को 227 रन पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करते हुए स्टंप के समय सात विकेट […]

You May Like