कोतमा (अनूपपुर)नगर में चोरी की वारदात थमने का नाम नही ले रही हैं। लगातार घरों एवं दुकानों मे हो रही चोरी से नागरिकों मे दहशत बनी हुई हैं। चोरी की नई वारदात वार्ड क्रमांक 3 बाजार एरिया में हुई रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा टीन का छप्पर फाड़ कर बर्तन दुकान से लगभग ?20 हज़ार की चोरी हो गई। घटना के बारे में दुकान के मालिक अमित ताम्रकार ने बताया कि 12 जनवरी की रात दुकान को बंद करके घर चले गए थे.
सोमवार की सुबह को जब सुबह 10 बजे दुकान खोले तो देखा की टीन का छप्पर फटा हुआ है, अज्ञात चोरों ने दुकान के कैश काउंटर से 3000 का चिल्लर सीसीटीवी कैमरे का सेटअप एवं पीतल के कीमती बर्तन चोरों ने चोरी करके ले गए हैं। जिसकी लिखित रिपोर्ट थाना कोतमा में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट उपरांत थाना से पुलिस टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया। आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज की जांच कर चोरी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बीच बाजार में हो रही लगातार चोरी से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल बना हुआ है। बीच बाज़ार हो रही चोरी पुलिस की गस्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
