स्कूल से घर लौट रही बच्चों पर सियार का हमला, 25 टांके सिर में

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पडरा गांव में तीन बच्चों पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में 6 साल की मासूम बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। बच्ची के सिर में 25 टांके आए हैं। वहीं, अन्य दो बच्चों को भी चोट आई है, जिनका उपचार पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पडरा गांव के रहने वाले शोभा राम बाथम ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी रितिका अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक झाड़ियों से एक सियार निकल कर आया और बच्चों पर हमला कर दिया। उसने रितिका पर झपट्टा मारा जिससे वह लहूलुहान हो गई। हमले में घायल अन्य दो बच्चे भी पिछोर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी चोट मामूली है, लेकिन रितिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Next Post

रोटरी इंटरनेशनल के डॉ प्रदीप पाराशर निर्विरोध गवर्नर निर्वाचित

Tue Jan 14 , 2025
ग्वालियर: रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3053 के 2027-28 के निर्वाचन मे डॉ प्रदीप पाराशर को निर्विरोध गवर्नर निर्वाचित किया गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट का कार्य क्षेत्र राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर इत्यादि व मध्य प्रदेश के ग्वालियर – चंबल संभाग के 8 ज़िले के 76 क्लब है जिनके […]

You May Like