शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी पुलिस की तिरंगा यात्रा 

सतना: स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार शाम शहर में पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वाहन रैली निकाली। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू हुई। इसमें पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। तिरंगा लेकर पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।तिरंगा यात्रा को रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह खुद बुलेट से रैली में शामिल हुईं। उनके पीछे पुलिस अधिकारी और जवान तिरंगा लेकर चल रहे थे।रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई। इसके बाद सिविल लाइन और सर्किट हाउस चौक पहुंची। फिर रीवा रोड होते हुए शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे। सभी वाहनों पर तिरंगा लगाया गया था। घर-दुकानों पर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई।

जागरूक करना उद्देश्य
रक्षित निरीक्षक श्रीमती बघेल के अनुसार, रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता के लिए जागरूक करना था। पुलिसकर्मियों ने लोगों से घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। रैली वापस पुलिस लाइन पहुंची। जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

Next Post

संवीर सिंह 13.20 लाख रुपये में शुभमन गिल की फ़ज़िल्का फ़ाल्कन्स में शामिल हुए

Mon Aug 10 , 2026
चंडीगढ़, (वार्ता) शेर-ए-पंजाब T20 लीग के आने वाले सीज़न के लिए नीलामी के पहले हाफ़ में ऑलराउंडर संवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे; फ़ज़िल्का फ़ाल्कन्स ने इस टैलेंटेड खिलाड़ी को 13.20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। अब संवीर को स्टार खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के […]

You May Like