
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने आज पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि निजी स्कूल अनुचित शुल्क वसूल रहे हैं, महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, और आरटीई नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि NCERT की किताबों को अनिवार्य किया जाए, स्कूलों द्वारा चुनिंदा दुकानों से खरीददारी कराने पर रोक लगाई जाए, और नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरटीई के तहत गरीब बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रवेश देने और इसके पालन की निगरानी के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाने की भी मांग की।
त्रिपाठी ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करेगी।
