यूवती को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मृतिका को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले फरार आरोपियों को मूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 07/25 धारा 108,3(5) क्च.हृ.स्. की आरोपियान हरिओम, सुनीताबाई एवं नंदनी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 25.12.24 को मृतिका सानु पिता हरिओम जाति भीलाला उम्र 22 साल निवासी उटडी ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। जिस पर थाना मूंदी पर मर्ग क्रमांक 83/24 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान साक्षियों के कथनो एवं जांच से आरोपियान मृतिका का पति हरिओम पिता कमलसिंह अस्तरे,सास सुनीताबाई पति कमलसिंह अस्तरे एवं ननद नंदनी पिता कमलसिंह अस्तरे सभी निवासी उटडी के द्वारा मृतिका को मानसिक रूप से प्रताडित करने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर करना पाया गया है। परिजनों के कथन एवं मर्ग जांच के आधार पर दिनांक 07.01.25 को थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 07/25 धारा 108,3(5) बीएनएस का अपराध आरोपीयान हरिओम, सुनीताबाई एवं नंदनी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 07.01.25 को आरोपियान हरिओम पिता कमलसिंह अस्तरे, सास सुनीताबाई पति कमलसिंह अस्तरे एवं ननद नंदनी पिता कमलसिंह अस्तरे सभी निवासी उटडी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका

एसडीओपी मूंदी रविन्द्र बोयट, निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी, सउनि हरीश, प्रआर. 17 कृष्णा, प्रआर. 272 कनकसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

भगवत सहाय कॉलेज में मना रामानुजन दिवस

Tue Jan 7 , 2025
ग्वालियर। भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाते हुए पूरे सप्ताह भर राष्ट्रीय गणित सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर विजय गंभीर प्राध्यापक समाजशास्त्र, डॉक्टर डी.वी. सिंह प्राध्यापक अर्थशास्त्र थे। कार्यक्रम […]

You May Like