शराब में नशे के हालत में मिलने पर शिक्षक सस्पेंड

सिंगरौली। शासकीय प्राथमिक पाठशाला मझौली टोला मझिगवां 2 में पदस्थ शिक्षक लखपति सिंह को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने निलंबित कर दिया है।

टोला मझिगवां-2 के शिक्षक लखपति सिंह का एक वीडियों सोशल मीडिया में पिछले माह 18 मार्च को वायरल हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच किया, जहां शिक्षक शराब के नशे के हालत में था। शराब इतना पिया हुआ था कि वह ठीक से बोल नही पा रहा था। स्कूली बच्चों एवं अभिभावको से अभद्र भाषाओं का उपयोग कर रहा था। जिससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। जांच के बाद जवाब न मिलने पर डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया ।

Next Post

ओंकारेश्वर में जामवाल ने किए महादेव के दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

Thu Apr 2 , 2026
ओंकारेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद […]

You May Like

मनोरंजन