ओंकारेश्वर में जामवाल ने किए महादेव के दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

ओंकारेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही। जामवाल के ओंकारेश्वर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से देश-प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और समाज में सुख-शांति बनी रहे।

Next Post

​हनुमान लोक में आस्था का महाकुंभ: छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए संकटमोचन के दिव्य दर्शन

Thu Apr 2 , 2026
सौसर। विश्व प्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, जामसांवली धाम (हनुमान लोक) में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति, विश्वास और सेवा का विराट संगम देखने को मिला। आयोजन के अंतिम दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि समूचा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से गुंजायमान हो […]

You May Like