
दमोह। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम मध्य प्रदेश) के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव के नेतृत्व में बांदकपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने व स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व सरपंच पूना बाई सहित करीब एक दर्जन लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मुलाकात की और तत्काल प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि संविधान रचयिता परम पूज्य डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्व में कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक प्रतिमा नहीं लगाई गई है। इससे बाबासाहेब के अनुयायियों और संविधान में आस्था रखने वाले हजारों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस अवसर पर शेखर अहिरवार, राकेश सेन, लखनलाल, दिनेश अहिरवार, राकेश अहिरवार, मनीष अहिरवार, ब्रजेश, सत्यम, सुरेंद्र राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
