जापा के होक्काइडो प्रान्त में भूकंप के जोरदार झटके

टोक्यो, 19 जून (वार्ता) जापान के पूर्वी होक्काइडो में नेमुरो प्रायद्वीप के पास गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये।

जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को समयानुसार सुबह 8:08 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गयी। एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने सात पर चार मापी गयी। इसका केंद्र होक्काइडो प्रान्त के कुशीरो टाउन में था। एजेंसी ने कहा कि भूकंप के कारण होक्काइडो के पूर्वी प्रशांत तट पर ज्वार के स्तर में 20 सेंटीमीटर से कम का बदलाव हो सकता है, लेकिन नुकसान के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर जेट ब्रिज से टकराया विमान

Thu Jun 19 , 2025
सिडनी, 19 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास का एक विमान बुधवार रात ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेट ब्रिज से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ब्रिस्बेन टाइम्स ने गुरुवार सुबह अपनी रिपोर्ट बताया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:40 बजे न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन से ब्रिस्बेन […]

You May Like

मनोरंजन