ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर जेट ब्रिज से टकराया विमान

सिडनी, 19 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास का एक विमान बुधवार रात ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेट ब्रिज से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय मीडिया ब्रिस्बेन टाइम्स ने गुरुवार सुबह अपनी रिपोर्ट बताया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:40 बजे न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन से ब्रिस्बेन में उतरने के बाद फ्लाइट क्यूएफ 186 ने जेट ब्रिज को टक्कर मार दी। अखबार द्वारा गुरुवार को प्रकाशित तस्वीरों से पता चलता है कि इस घटना में बोइंग 737-800 की विंडस्क्रीन टूट गई। किसी के घायल होने की खबर नहीं है और यात्री सीढ़ियों के रास्ते विमान से उतर गये। क्वांटास के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन इस बात की जांच कर रही है कि ब्रिज विमान के अगले हिस्से से कैसे टकराया। उन्होंने कहा, “विमान का ब्रिस्बेन में इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और सेवा में वापस आने से पहले उसकी मरम्मत की जाएगी।”

गौरतलब है कि एक महीने के भीतर ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 मई को एयर न्यूजीलैंड की उड़ान एनजेड146 गेट से पीछे हटते समय ब्रिज से टकरा गई थी और विमान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण ऑकलैंड के लिए निर्धारित उड़ान रद्द करनी पड़ी थी।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 19 जून 2025

Thu Jun 19 , 2025
पंचांग 19 जून 2025:- रा.मि. 29 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण अष्टमीं गुरूवासरे दिन 8/18, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रात 8/25, सौभाग्य योगे रात 12/34, कौलव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 19 जून 2025 वर्ष […]

You May Like