इंदौर: खुडैल क्षेत्र में आरोपी दंपती ने अधिकार न होते हुए मकान बेच दिया और 6.35 लाख की धोखाधड़ी कर दी. पुलिस ने फरियादी दौलतसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी भैयालाल पिता राजाराम पंवार निवासी ग्राम उमरियाखुर्द और जमना बाई पति भैयालाल के खिलाफ केस दर्ज किया है.
फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने 25 अप्रैल 2023 को ग्राम उमरियाखुर्द मे शासकीय भूमि पर बने मकान को अपना बताते हुए और खरीदने बेचने का अधिकार न होते हुए भी बेच दिया और 6 लाख 35 हजार रूपए ले लिए. पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
