तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 32 घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम जमगांव के आगे पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे से ऑटो सवारों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार और ग्रामीण ग्राम अण्ढार से मनेरी ताकवेली नवविवाहिता को मायके लाने के लिए निकले थे।

कुंडम थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि ज्ञान सिंह पिता हलकई सिंह मरकाम 24 वर्ष निवासी अण्ढार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को ग्राम अण्ढार का रहने वाला सोमसिंह मरकाम की लडक़ी रजनी की शादी मनेरी के पास ताकवेली में हुई है, जिसका लुवायना कराने के लिये सोमसिंह ने गांव वालों को बुलाया और बोला की बेटी रजनी को लेने चलना है, ग्राम ताकवेली जो ऑटो क्रमांक एमपी 20 जेड पी 8154 में 32 लोग बैठकर ग्राम अण्ढार से मनेरी ताकवेली जा रहे थे जैसे ग्राम जमगांव के आगे पुलिया के पास तीन बजे करीब पहुँचे ही थे कि ऑटो चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे पलटा दिया, जिससे 32 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इन्हें आई चोटें
हादसे में ज्ञापन सिंह, सोमवती, लक्ष्मी बाई, अमर सिंह, सम्पत सिंह, निरपत सिंह, जयंती बाई, छोटेलाल भवेदी, पुनिया बाई, गोलू मरकाम, सिंगरो बाई, सरिता बाई, पान बाई, नेहा मरकाम, मूलचंद मरावी, ललिता बाई, ज्योति भवेदी, कमला बाई, तुलसीराम, प्रियंका मरावी, नान बाई मरकाम, कल्लू मरकाम, लाल मेन, दुजिया बाई मरावी, तितरा परस्ते, मैकी बाई मरकाम, सुनीता बाई मरावी, माया मार्को, रामचरण मरकाम, राम बाई, नरमी मरावी, मैकू मरकाम को चोटें आई है।

Next Post

जूनियर डॉक्टर सुसाइड कांड: रैगिंग, प्रेम प्रसंग एंगल पर पड़ताल शुरू

Sat Jun 7 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से जूनियर डॉक्टर शिवांश गुप्ता ने गुरूवार को छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया था। शुक्रवार को जूडा के परिजन शहर पहुंचे जो बेटे के शव को देखकर चीख पुकार मचाते रहे, उनकी आंख से आंसू थमने […]

You May Like