चाकू अड़ाकर की लूट, तीन गिरफ्तार

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमुक वायपास एचपी पेट्रोल पम्प के सामने 31 दिसम्बर 2024 को चाकू अड़ाकर युवक से मोबाइल, नगदी रूपए लूटने वाले तीन लुटेरोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल, जिस बाइक से वारदात की उसे भी जब्त कर लिया। तीनों लुटेरों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को महेश ठाकुर पिता द्वारिका प्रसाद ठाकुर 35 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी कि वह बिल्डिंग वर्क लोहा बांधने का काम करता हैं। उसके साथ राकेश पटेल भी काम करता है, 31 दिसम्बर 2024 को राकेश पटेल के साथ घर लौट रहा था। रात्रि 10 बजे एचपी पेट्रोल पम्प के सामने अंधुआ पहुंचे तभी एक मोटर साइकिल में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और रोककर उनकी बाइक से चाँबी निकाल लिए।

इसके बाद चाकू अड़ाकर उसका मोबाइल, नगदी 1320 रूपये निकाल भाग गए थे। पुलिस ने मामले में क्रिश वाल्मीक पिता स्व. राजू वाल्मीक 20 वर्ष निवासी रामपुर गोरखपुर, मोहम्मद जुनैद पिता पीर मोहम्मद 18 वर्ष निवासी इन्द्रानगर शक्तिभवन, मोनू पटेल पिता जगदीश पटेल 21 वर्ष निवासी रामपुर आजाद चौक को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं लूटा हुआ मोबाइल जब्त किया गया।

Next Post

हाइवे में अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत निधिवन होटल के पास एनएच 30 रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम […]

You May Like

मनोरंजन