विद्यार्थियों को ठगी से बचाव और सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाए

आलीराजपुर। राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM-2025) के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में सायबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। तकनीक के इस युग में जहां एक क्लिक पर पूरी दुनिया की जानकारी उपलब्ध है, वहीं ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है — इसी संदेश को लेकर पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा अक्टूबर माह को “राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में यह अभियान व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप ले चुका है।

आज सीएम राइज़ स्कूल, ग्राम खण्डाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सायबर सेल टीम, महिला थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया, प्रआर. दिलीप चौहान एवं यातायात थाना प्रभारी श्री अर्जुन वास्कले ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी शेयरिंग के खतरे तथा यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सायबर अपराध की शिकायत करने के लिए उपयोगी माध्यम भी बताए www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं में “डिजिटल नागरिकता” और “सड़क सुरक्षा की संस्कृति” को विकसित करना है। पुलिस विभाग द्वारा यह पहल सायबर जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षित यातायात के संदेश को समाज में गहराई तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Next Post

2024 के किशोर सम्मान से प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को नवाजा

Tue Oct 14 , 2025
खण्डवा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन खण्डवा के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के पुण्य स्मरण अवसर पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह का दो दिवसीय आयोजन किया। समारोह के दूसरे दिन मंगलवार रात 9 बजे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण से […]

You May Like