2024 के किशोर सम्मान से प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को नवाजा

खण्डवा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन खण्डवा के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के पुण्य स्मरण अवसर पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह का दो दिवसीय आयोजन किया। समारोह के दूसरे दिन मंगलवार रात 9 बजे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण से सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को अलंकृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअली उपस्थिति में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं विधायक छाया मोरे उपस्थित थे।

संचालक, संस्कृति श्री नामदेव ने बताया कि संस्कृति विभाग महान गायक कलाकार किशोर कुमार की स्मृति में यह सम्मान वर्ष 1997 से लगातार प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की कर मुक्त राशि एवं सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है। यह सम्मान अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। अलंकरण के बाद मुम्बई के हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप, द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

Next Post

जिला स्तरीय युवा उत्सव एक नवम्बर को कन्या महाविद्यालय सतना में

Tue Oct 14 , 2025
सतना।युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा दिवस तथा पूर्ण सप्ताह राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। निर्देश के पालन में 1 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.30 बजे से शासकीय कन्या […]

You May Like

Play sound