नानाखेड़ा स्टेडियम के पास युवक को मारा चाकू

उज्जैन। रविवार देर शाम नानाखेड़ा स्टेडियम के पास एक युवक को दो लोगों ने चाकू मार दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घायल का उपचार चरक भवन में चल रहा है। अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी निवासी भावेश पिता कृष्णा 23 वर्ष का चचेरा भाई साहिल गुर्जर के साथ रहता है। भावेश को इस बात की जानकारी लगी तो उसने अपने भाई से कहा कि साहिल को कुछ समय पहले उसके दोस्तों ने मारा था। यह बात भाई ने साहिल से पूछ ली। इस पर साहिल ने कहा कि तुझे किसने कहा तो उसने कहा कि मेरे भाई भावेश ने बताया है। इतना सुनने पर साहिल ने भावेश को मोबाइल लगाया और पूछा कि कहां है। उसने नानाखेड़ा होने की बात कही। साहिल गुर्जर अपने साथी के साथ नानाखेड़ा पहुंच गया और भावेश को स्टेडियम के समीप ले जाकर चाकू मार दिए। मामले की जानकारी लगते ही नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के बयान दर्ज किए गए है। साहिल और उसके साथी की तलाश की जा रही है। घायल को उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना था कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त में 306 को पकड़ा, 197 बदमाशों को हवालात पहुंचाया

Mon Feb 10 , 2025
ग्वालियर। बिस्तरों में गहरी नींद ले रहे फरार बदमाशों की जब नींद खुली तो सामने पुलिस बैठी थी, पुलिस को देखते ही एक पल में नींद छू मंतर हो गई और पुलिस ने भी बगैर देर किए उन्हें थाने पहुंचा दिया। मौका था रात में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे […]

You May Like