उपनी सडक़ हादसे में दो गंभीर घायलों की मौत

० मृतकों का आंकड़ा 10 तक पहुंचा , दो मौतों की नही हुई आधिकारिक पुष्टि

नवभारत न्यूज

सीधी 12 मार्च। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में उपनी में पेट्रोल पंप के समीप 9 मार्च 2025 को हुये सडक़ हादसे में मृतकों का आंकड़ा आज जबलपुर एवं रीवा में उपचार के दौरान दो गंभीर घायलों की मौत के बाद 10 पहुंच गया। हालांकि उपचारार्थ भर्ती उक्त दो घायलों के मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीमती आरती साहू का रीवा में उपचार चल रहा था वहीं नीरज साहू का जबलपुर में उपचार किया जा रहा था। उक्त दोनो घायलों के निधन की खबर आते ही शोक की लहर दौड़ गयी। बताते चलें कि हादसे के दौरान 21 लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिये तूफान जीप में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर मैहर जा रहे थे। उक्त सडक़ हादसे में पूर्व में ही 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज अब भी चल रहा है। इसमें 5 घायलों का उपचार जबलपुर तथा 1 घायल का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा में हो रहा है।

Next Post

महमुदउल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Wed Mar 12 , 2025
ढाका 12 मार्च (वार्ता) बंगलादेश के लिए एकदिवसीय मैचों में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज महमुदउल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं। महमुदउल्लाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। महमुदउल्लाह ने 2007 में बंगलादेश के लिए क्रिकेट में […]

You May Like