खैरागढ़ 03 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में ग्राम बोरई के उदयपुर रोड मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर जा पलटी जिससे 24 मजदूर घायल हो गये।
घायलों में तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 24 मजदूर घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
