फतेहगढ़ शीतला माता मंदिर में दीपमहोत्सव का भव्य आयोजन

भोपाल। शनिवार को प्राचीन शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दीपमहोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। पंडित जितेंद्र महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि की पंचमी तिथि पर 1100 दीपकों से महाआरती संपन्न की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया। महाआरती के बाद पंडित श्री जितेंद्र महाराज ने सभी भक्तों को विशेष महा प्रसादी भी वितरित की। आयोजन में मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित की।

Next Post

रिछाई और आधारताल में संचालित 70 उद्योगों-ईकाईयों को दिये गए नोटिस

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: बिना लाइसेंस लिए अधारताल और रिछाई क्षेत्र में संचालित हो रहीं औद्योगिक ईकाईयों पर नगर निगम सख्ती दिखाई है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने अधारताल और रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में संचालित सभी ऐसी ईकाईयों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अब तक […]

You May Like

Play sound