रिछाई और आधारताल में संचालित 70 उद्योगों-ईकाईयों को दिये गए नोटिस

जबलपुर: बिना लाइसेंस लिए अधारताल और रिछाई क्षेत्र में संचालित हो रहीं औद्योगिक ईकाईयों पर नगर निगम सख्ती दिखाई है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने अधारताल और रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में संचालित सभी ऐसी ईकाईयों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अब तक नगर निगम से अनुज्ञा लाइसेंस नहीं बनवाया है।

बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा 70 उद्योग ईकाईयों को चिन्हित कर नोटिस जारी किये गए हैं।नोटिस मिलने के बाद तीन दिन की समय-सीमा दी गई है। इस अवधि में संबंधित ईकाइयों को नगर निगम से अपना अनुज्ञा लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होगा। समयसीमा के भीतर यदि लाइसेंस नहीं बनवाया गया, तो निगम द्वारा कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आर्थिक दंड और अन्य कठोर कदम भी शामिल हो सकते हैं।
लाइसेंस बनवाना है अनिवार्य
बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने ये भी बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत औद्योगिक ईकाईयों और वाणिज्यिक संस्थानों के लिए यह लाइसेंस अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी औद्योगिक गतिविधि कानूनी रूप से मान्य नहीं मानी जाएगी। यही नहीं, अधिनियम के प्रावधानों के तहत निजी क्षेत्र के बैंक भी इस अनुज्ञा लाइसेंस के दायरे में आते हैं। नगर निगम का मानना है, कि बिना अनुज्ञा लाइसेंस के संचालित हो रही औद्योगिक ईकाइयॉं न केवल कानून का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि इससे नगर निगम को राजस्व की हानि भी हो रही है। अनुज्ञा शुल्क से प्राप्त राशि शहर के विकास कार्यों में उपयोग होती है, ऐसे में इसका पालन करना सभी पर अनिवार्य है।

Next Post

डिवाइडरों में रंगाई-पुताई में लापरवाही पर ठोंका 25 हजार का जुर्माना

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के डिवाइडरों की रंगाई-पुताई में लापरवाही बरतने पर एम. वारिश कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही नगर निगम में समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त […]

You May Like