सड़क सुरक्षा: ट्रॉलियों में लगाईं रेडियम पट्टियां, किसानों को किया जागरूक

सलामतपुर: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी में पहुंचकर किसानों की ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टियां लगाईं।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय सड़कों पर चलने वाली ट्रॉलियां स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस द्वारा ट्रॉलियों के पीछे रेडियम पट्टियां लगाई जा रही हैं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही संकेत मिल सके कि आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही है।

पुलिस टीम ने किसानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। किसानों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

Next Post

मोंथा का असर: रिमझिम फुहारों से भीग रहा शहर

Thu Oct 30 , 2025
जबलपुर:चक्रवातीय तूफान मोंथा के असर से गुरुवार को भी सुबह से सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादलों ने डेरा डाला। साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई है‌। रिमझिम फुहार से शहर भीग रहा है। मौसम विभागकी माने तो […]

You May Like