मोंथा का असर: रिमझिम फुहारों से भीग रहा शहर

जबलपुर:चक्रवातीय तूफान मोंथा के असर से गुरुवार को भी सुबह से सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादलों ने डेरा डाला। साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई है‌। रिमझिम फुहार से शहर भीग रहा है।

मौसम विभागकी माने तो प्रचंड चक्रवाती तूफान “मोंथा” का अवशेष कमजोर होकर पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हुआ है ।

दक्षिण छत्तीसगढ़ एवं इससे सटे विदर्भ के ऊपर स्थित अवदाब प्रचंड चक्रवाती तूफान “मोंथा” का अवशेष उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज, 30 अक्टूबर 2025 को 5:30 बजे पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया। यह लगभग उत्तर दिशा में पूर्व मध्यप्रदेश एवं इससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

Thu Oct 30 , 2025
नवी मुम्बई, 30 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है इसलिए वह स्कोरबोर्ड […]

You May Like