चाड में हिंसक झड़पों में 35 लोगों की मौत, छह घायल

याउंडे 15 मई (वार्ता) चाड में हिंसक झड़पों में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं।

सरकारी प्रवक्ता गसिम चेरिफ महामत ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को लोगोन ऑक्सिडेंटल प्रांत में स्थित मांडाकाओ गांव में झड़पें शुरू हुईं। स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने व्यवस्था बहाल करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार इन बर्बर कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा अपराधियों और उनके सहयोगियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

 

Next Post

अमेरिका ने उन्नत मिसाइलों के लिए तुर्की को 22.5 करोड़ डॉलर की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी

Thu May 15 , 2025
वाशिंगटन, 15 मई (वार्ता) अमेरिका ने उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एएमआरएएएम) के लिए तुर्की को 22.5 करोड़ डॉलर की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी प्रदान की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि 22.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत […]

You May Like