अमेरिका ने उन्नत मिसाइलों के लिए तुर्की को 22.5 करोड़ डॉलर की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 15 मई (वार्ता) अमेरिका ने उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एएमआरएएएम) के लिए तुर्की को 22.5 करोड़ डॉलर की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी प्रदान की है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि 22.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर तुर्की को एआईएम-120सी-8 उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और संबंधित रसद एवं कार्यक्रम समर्थन तत्वों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित बिक्री नाटो सहयोगी की सुरक्षा में सुधार करके अमेरिकी विदेश नीति के लक्ष्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करेगी, जो यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के लिए एक ताकत बनी हुई है।

बयान में कहा गया है कि यह प्रस्तावित बिक्री तुर्की को अपनी मातृभूमि और वहां तैनात अमेरिकी कर्मियों की रक्षा करने में सहायता करने के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई रक्षा क्षमता प्रदान करेगी। तुर्की को इन वस्तुओं एवं सेवाओं को अपने सशस्त्र बलों में शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस उपकरण एवं सहायता की प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं आएगा।

Next Post

बंगाल में आंदोलनरत बर्खास्त शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri May 16 , 2025
कोलकाता (वार्ता) पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को कोलकाता के न्यू टाउन में प्रदेश शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन के समीप आंदोलनरत बर्खास्त शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। हजारों बर्खास्त शिक्षकों ने आज दोपहर से विकास भवन की घेराबंदी कर रखी थी और सरकारी कर्मचारियों को […]

You May Like