रेल हादसे में जान गंवाने वालो की संख्या बढ़कर हुई 11 हुयी, 20 लोग हुए घायल

रायपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के समीप 04 नवम्बर को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर और डिरेलमेंट की घटना में अब तक 11 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 20 यात्री घायल बताए गए हैं।

रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घायलों को 50 हजार रूपये की त्वरित अनुग्रह सहायता राशि अग्रिम रूप में प्रदान की गई है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घटनास्थल और अस्पतालों से संपर्क बनाए हुए हैं। घायलों के उपचार की निगरानी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की जा रही है।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की सौजन्य भेंट, विकास योजनाओं पर चर्चा

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन को दी। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में […]

You May Like