
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन को दी।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में शुरू होने वाले आकाशवाणी केंद्र के संबंध में चर्चा की और इसके संचालन एवं प्रसारण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही, दूरदर्शन समाचार द्वारा भोपाल में दिसंबर में आयोजित किए जा रहे डी.डी. कॉन्क्लेव के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
