जबलपुर के स्कूल में छात्रा पर डस्टर फेंकने का आरोप, सिर में गंभीर चोट; मामला थाने पहुंचा

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा गंगा नगर स्थित रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में सातवीं कक्षा की छात्रा के घायल होने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कक्षा में किसी बात को लेकर शिक्षक आशीष जैन ने गुस्से में छात्रा राधा कोष्टा की तरफ डस्टर फेंका। डस्टर छात्रा के सिर पर जा लगा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।
घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद मामला संजीवनी नगर थाने तक पहुंच गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। छात्रा को आई चोट और घटना की परिस्थितियों को लेकर भी जानकारी ली जा रही है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना की पूरी सच्चाई क्या है और शिक्षक की भूमिका को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

Next Post

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: जांच रिपोर्ट में 8 अधिकारियों की भूमिका तय, 22 मौतों को दूषित पानी से जोड़ा

Thu Oct 1 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा में दिसंबर 2025 में दूषित पानी से हुई मौतों की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय आयोग की 110 पेज की रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक हुई। रिपोर्ट में 8 अधिकारियों और इंजीनियरों की भूमिका तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। […]

You May Like