मॉस्को, 10 फरवरी (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि ग्रीनलैंड के आसपास की स्थिति से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ (ईयू) के इर्द-गिर्द निर्मित एकजुटता, पारस्परिक सहायता और समझ की छवि की कमजोरी को उजागर हुआ है।
रूसी प्रसारक एनटीवी को दिए साक्षात्कार में श्री लावरोव ने कहा, “यूरोप बिखर गया है। ग्रीनलैंड ने दिखाया है कि नाटो और ईयू दोनों के इर्द-गिर्द निर्मित एकजुटता, पारस्परिक सहायता और समझ की छवि कितनी अस्थिर है। मुझे नहीं पता कि यूरोप क्या करेगा।”
ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार कहा है कि यह द्वीप अमेरिका का हिस्सा होना चाहिए। डेनिश और ग्रीनलैंड के अधिकारियों ने अमेरिका को द्वीप पर कब्जा करने के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि वे अपनी क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की उम्मीद करते हैं।
