ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत रेलवे स्टेशन में हुई घटना

छिंदवाड़ा.शुक्रवार की अल सुबह रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री का पैर फिसल कर पटरी में गिर गया जिससे वह टे्रन की चपेट में आकर कट गया और उसकी मौत हो गई. आरपीएफ टीआई उषा बिसेन ने बताया कि मृतक भोपाल से छिंदवाड़ा आया था. सुबह पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी थी, उस समय वह नींद में था. जब ट्रेन आगे बढ़ी तो वह जल्दी में उतरने लगा. इसी दौरान उसके कंधे पर ओढ़ी शॉल ट्रेन की सीढिय़ों में फंस गई और संतुलन बिगडऩे से वह पटरी पर गिर गया. हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया. जीआरपी ने यात्री का बैग और अन्य सामान जब्त किया. उसमें आधार कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस पासबुक, मोबाइल और साधारण टिकट मिला. आधार कार्ड से मृतक की पहचान धनराज टांडेकर पिता रामदास टांडेकर 54 वर्ष निवासी नयापुरा, कोलार रोड भोपाल के रूप में हुई. बैग में मिली डायरी से परिजनों को फोन कर सूचना दी गई. जीआरपी छिंदवाड़ा ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया यह मामला चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में हुआ हादसा माना जा रहा है.

Next Post

महाकाल मंदिर के पट 7 सितंबर को रात 9.58 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे

Fri Sep 5 , 2025
उज्जैन। 7 सितंबर को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पट रात 9.58 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। इसके पहले भगवान महाकाल की शयन आरती की जाएगी। दरअसल इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए एक दिन के लिए मंदिर की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।