भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: जांच रिपोर्ट में 8 अधिकारियों की भूमिका तय, 22 मौतों को दूषित पानी से जोड़ा

इंदौर: भागीरथपुरा में दिसंबर 2025 में दूषित पानी से हुई मौतों की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय आयोग की 110 पेज की रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक हुई।
रिपोर्ट में 8 अधिकारियों और इंजीनियरों की भूमिका तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

आयोग के मुताबिक, सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिलना घटना का तत्काल कारण बना, जबकि खराब पाइपलाइन बदलने की टेंडर प्रक्रिया में 859 दिनों की देरी भी सामने आई।
मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर फरवरी 2026 तक दर्ज 35 मौतों में से 22 को आयोग ने दूषित पानी से संबंधित माना। रिपोर्ट में कहा गया कि लीकेज, बदबू और पानी में बैक्टीरिया की जानकारी के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई

Next Post

मधुकान कंपनी निगाही कोल माइंस में 30 वर्षीय युवक की मौत

Thu Oct 1 , 2026
सिंगरौली: निगाही कोल माइंस क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम धूरीताल ढेकी, थाना नवानगर […]

You May Like