मधुकान कंपनी निगाही कोल माइंस में 30 वर्षीय युवक की मौत

सिंगरौली: निगाही कोल माइंस क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम धूरीताल ढेकी, थाना नवानगर निवासी दयाशंकर केवट (30), पिता रमेश केवट 30 सितंबर 2026 को निगाही कोल माइंस में ड्यूटी पर गए थे। रात करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि दयाशंकर बोलेरो क्रमांक MP66ZA6178 से संबंधित कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बताया गया कि बोलेरो कोल माइंस क्षेत्र में पिलर से टकरा गई, जिससे दयाशंकर को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद वाहन चालक सुनील कुमार यादव घायल दयाशंकर को उपचार के लिए सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बैढ़न लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दयाशंकर केवट को रात करीब 10:25 बजे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर थाना बैढ़न पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को मर्ग क्रमांक 0110/2026 कायम किया है। दस्तावेज के अनुसार घटना स्थल निगाही कोल माइंस, थाना नवानगर क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित थाना नवानगर को भेजा गया है।

Next Post

नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव का पदभार गुरुवार को संभाल लिया। श्री भूषण को केंद्र और राज्य सरकारों में तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव […]

You May Like