126 लीटर अवैध शराब जब्त, डंपिंग ग्राउंड पर हुई नष्ट 

इंदौर। देपालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में जप्त की 126 लीटर देशी शराब को विशेष समिति की निगरानी में नष्ट किया।

ग्रामीण पुलिस ने देपालपुर थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के दो मामलों जप्त की गई शराब को नगर परिषद देपालपुर के ग्राम किरखेडा रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर नष्ट किया। मौके पर समिति के सदस्यगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों एवं पंचान गवाहों की मौजूदगी में किया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से दस्तावेजीकृत की गई। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

Next Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Tue May 27 , 2025
लखनऊ 27 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 70वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

You May Like