रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

लखनऊ 27 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 70वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जितेश ने टॉस जीतने के बाद कहा रजत पाटीदार फिर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। आज के मैच में नुवान तुषारा और लियम लिविंगस्टन खेलेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पिच अच्छी है तो हमें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कि उनकी टीम में भी दो बदलाव हैं। आज मैथ्यू ब्रीट्जके और दिग्वेश राठी खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीत्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान और विलियम ओरूर्के।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और नुवान तुषारा।

Next Post

इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

Tue May 27 , 2025
लंदन, 27 मई (वार्ता) इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। इयरप्स ने स्विट्जरलैंड में लियोनेस में होने वाली यूरोपीय चैम्पियनशिप की शुरुआत से पांच सप्ताह पहले आज अपने संन्यास की घोषणा की है। इयरप्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर […]

You May Like