
सिंगरौली। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माड़ा पुलिस ने दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए किराना दुकानों की आड़ में शराब बेच रहे दो लोगों को दबोचा है। थाना प्रभारी शिव पूजन मिश्रा को सूचना मिली थी कि हटका और कुम्हिया में किराना दुकानों से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कुम्हिया ढोटीटोला तिराहा स्थित दुकान से दिलीप कुमार जायसवाल पिता रघुनंदन जायसवाल को पकड़ा।
उसके कब्जे से देशी-विदेशी 2030 रुपये, वहीं ग्राम हटका में रामाधार शाह पिता नन्दलाल शाह की दुकान से 2825 रुपये की देशी-विदेशी शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(क) के तहत अपराध दर्ज कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रआर संजय सिंह परिहार, गणेश रावत, आर मनोज रावत, धीरज सिंह, आकाश सिंह, निरंजन बिन्द और महिला आर प्रज्ञा धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
