सीएम डॉ यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों संग सुनी पीएम मोदी की मन की बात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे, जहां उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ बैठकर प्रसारण सुना।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहे। मन की बात के प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए प्रेरक विचारों और जनभागीदारी के संदेश को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।

Next Post

दिव्यांगजन खेल महोत्सव-2026 का शुभारंभ, सीएम डॉ यादव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित दिव्यांगजन खेल महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल […]

You May Like