हत्या को आत्महत्या बता पुलिस दबा रही मामला

जबलपुर: साहब…मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की है। हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है हत्या को आत्महत्या में तब्दील किया गया हैं। पुलिस मामले को दबाने में लगी है। यह शिकायत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे राकेश तिवारी पिता स्व. राम अवतार तिवारी निवासी गोरखपुर गुरूद्वारा के पीछे टपरिया बस्ती ने करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पुत्र रोशन तिवारी का रमगड़िया बरात घर में बाबा टेन्ट हाउस की गाड़ी चलाता था। पुत्र रमगड़िया बरात घर में मृत पाया गया। 25 नवंबर 2025 को किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उनको फासी पर लटकाया गया है। पुलिस आत्महत्या करना बता रही है। कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। गोरखपुर पुलिस द्वारा केस को दबाया जा रहा है। पुलिस द्वारा पुनः जाँच करवायी जाएं।

Next Post

बिल्डिंग में लगी आग, बुझाने खुद पहुंच गए निगमायुक्त

Tue Dec 2 , 2025
जबलपुर:नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार मंगलवार को सतना बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने खुद पहुंच गए। निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए दिशा- निर्देश दिए। मौके पर दमकल प्रमुख कुशाग्र ठाकुर सहित अमला मौजूद रहा। कुछ ही देर के प्रयासों से आग पर काबू पा […]

You May Like