राष्ट्रीय सनातन सेना द्वारा 51 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं राम कथा आज से

ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा आयोजित 51 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ तथा राम कथा का भूमि पूजन आज सिद्ध पीठ तलवार वाले हनुमान जी जलालपुर चौराहे पर साधु संतों की उपस्थिति में हुआ। श्री राम कथा की विशाल कलश यात्रा कल 4 नवंबर को निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहेंगे। राम कथा को चित्रकूट से पधारे धीरेंद्राचार्य महाराज 5 नवंबर से श्रोताओं को श्रवण कराएंगे।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी सागर शर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में यह भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से समस्त सनातनियों को एकत्रित करने के लिए यह यज्ञ और राम कथा आयोजित की जा रही है।

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज से घर-घर पहुँचेंगे बीएलओ

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर: निर्वाचन आयोग द्वारा ग्वालियर जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के निवास पर […]

You May Like

Play sound