
छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ जय हिन्द सभा के बाद छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया द्वारा सेना पर भाजपा की बयानबाज़ी पर पूछे सवाल के जवाब में कमलनाथ ने इसे “सेना का अपमान” बताया। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रो की परियोजना उनके केंद्रीय मंत्रित्व काल में शुरू हुई थी और शिलान्यास भी उन्होंने मुख्यमंत्री रहते किया था, भाजपा केवल श्रेय ले रही है। महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि भोपाल में महिला अपराध सबसे ज्यादा हैं और पूरे मप्र में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। ठोस कदम ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
