लाइसेंस के एवज में रिश्वत: बड़वानी RTO के निर्देश पर रकम ले रहे एजेंट को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़वानी जिले की जिला परिवहन अधिकारी और एक प्राइवेट एजेंट को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।

आवेदक चेतन शर्मा, निवासी अंजड़ (बड़वानी), ने जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस रिन्यू और नया लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान परिवहन अधिकारी श्रीमती रीना किराडे ने उसे एक प्राइवेट एजेंट विवेक मलतारे से मिलने को कहा। एजेंट मलतारे ने इसके एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप दल गठित कर मंगलवार को आरोपी एजेंट विवेक मलतारे को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह राशि रीना किराडे के निर्देश पर ली जा रही थी।

Next Post

नशीली कफ सिरफ जप्त, आरोपी की तलाश

Wed Jun 4 , 2025
रीवा।सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सिरफ की बिक्री करने वाले आरोपी के घर में दबिश देकर 30 शीशी नशीली कफ सिरफ जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दुर्गेश प्रजापति उर्फ चुन्नू प्रजापति निवासी धोविया […]

You May Like