इंदौर:गोपुर चौराहे पर ओवरलोडिंग की वजह से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.ई-रिक्शा में चोइथराम मंडी से बड़ी मात्रा में सब्जी लादी गई थी. अत्यधिक बजन के चलते रिक्शा का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय रिक्शा तेज रफ्तार में था, जिससे अनियंत्रित होकर वह पलटा और उसमें बैठे लोग चोटिल हो गए. घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने तत्परता से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और रिक्शा को सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का अस्पताल भेजा जहां उनका प्रथामिकी उपचार कर घर भेज दिया गया
